राजस्थानी परिवार सेवा समिति द्वारा “सकोरा वितरण अभियान” का शुभारंभ किया गया
BOL PANIPAT : प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए राजस्थानी परिवार सेवा समिति द्वारा “सकोरा वितरण अभियान” का शुभारंभ किया गया । इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना तथा जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों को मिट्टी के सकोरे (पात्र) वितरित किए जाएंगे, जिनमें वे अपने घरों की छतों, बालकनी या खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए जल रख सकेंगे।
समिति के प्रधान नरेश आचार्य ने कहा कि “पक्षी हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गर्मी में उन्हें जल उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। सकोरा वितरण एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है।”
भीषण गर्मी मे पक्षियों को बचाने के चलाए जा रहे पक्षी बचाओ सकोरा वितरण अभियान के तहत पानीपत के सेक्टर 24 स्थित राजगुरु पार्क मे राजस्थानी परिवार सेवा समिति के सान्निध्य में में सकोरे बांटे गए। सचिव राजेंद्र खुराना ने बताया कि पानी की प्यास से मर रहे पक्षियों को बचाने के लिए शहर में मिट्टी के सकोरे बांटे जाएंगे। इस मौके पर उप प्रधान पी डी चौधरी ने कहा कि हम सभी को घर की छतों पर मिट्टी के सकोरे रखने चाहिए व उनमें रोजाना पानी डालना चाहिए ताकि प्यास से कोई भी पक्षी मर न सके। इसके अतिरिक्त छतों पर अनाज के दाने भी पक्षियों के लिए डालने चाहिए । इस अपील को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पानीपत में परिवार के सदस्य सुबह अलग अलग पार्कों व मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा उनको सकोरा भेंट करेंगे। । साथ ही इस बात का संदेश दे देंगे कि लोग सकोरे में पक्षियों के लिए दाना पानी रखे. ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में दाना और पानी के लिए भटकना ना पड़े । इस अवसर पर उपस्थित लोगों व समिति के सदस्यों ने ने पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। वर्तमान में परिंदों को पानी पीने की समस्या हो गई है। इस मौके पर बलदेव खुराना, बजरंग सिंह, कैलाश शर्मा, ओम प्रकाश भांबू, मुकेश जोशी, तिलक सपड़ा, लक्ष्मण सैनी, अमृत वर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत मे लोगों को पक्षियों के लिए दान व पानी रखने की अपील के लिए पोस्टर भी लगाए गए।

Comments