सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 2500 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 23 सितम्बर 2023, थाना किला पुलिस ने कुटानी रोड वर्मा चौक पर सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 2500 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान वीर भवन चुंगी पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुटानी रोड वर्मा चौक पर एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम वर्मा चौक पहुंची और सिपाही प्रवीन को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर 10 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। सिपाही प्रदीप की तरफ से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी को कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2500 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शुभम निवासी मोतीराम कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना किला में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments