30 सितम्बर के बाद जनरेटर चलाने पर प्रतिबंध.
BOL PANIPAT : 25 सितम्बर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न औद्योगिक संगठनों से बातचीत करते हुए उनसे अपील की कि वे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार गैस इत्यादि का क्नैक्शन अपने औद्योगिक संस्थानों में लगवा लें, क्योंकि 30 सितम्बर के बाद जनरेटर चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से डयूल-फयूल किट और आरसी ईडी किट स्वीकृत है। इसे भी अपनी औद्योगिक संस्थान में लगवाया जा सकता है। फॉर प्लस का जनरेटर भी इसके लिए अधिकृत रहेगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया का विगत में हुई बैठक में औद्योगिक संगठनों की बात को प्रमुखता के साथ रखने के लिए धन्यवाद भी किया।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि पानीपत के सभी औद्योगिक संगठनों ने पानीपत शहर के विकास के लिए सदा योगदान दिया है। इसलिए सभी औद्योगिक संगठन शहर के विकास के लिए भविष्य में भी अच्छी योजनाएं बनाकर लाएं और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इन्हें सिरे भी चढ़ाएं।
हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान भीम राणा ने भी सभी से अपील की कि सभी औद्योगिक संगठन अपने संस्थानों में सीएनजी, पीएनजी, या अन्य अधिकृत किट लगवाने के लिए अभी से ही सम्बंधित कम्पनियों में को आर्डर कर दें क्योंकि अभी समय कम है और समय रहते उक्त किट या जैनसैट उपलब्ध हो सकेंगे। क्योंकि 30 सितम्बर के बाद जैनरेटर लगाने पर पाबन्दी लगाई गई है। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, पानीपत डायर एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा, चैम्बर ऑफ कामर्स के सचिव राजीव गुप्ता, सरदार प्रीतम, एचएस धामु इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments