Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान पहुंचा पानीपत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 25, 2026 Tags: , , , ,

कानूनी अधिकारों और नि:शुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

BOL PANIPAT , 25 अगस्त। कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं न्यायिक सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शुरू किया गया राज्यव्यापी दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान मंगलवार को पानीपत पहुंचा। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग तथा सीएससी-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से चल रहे इस अभियान की शुरुआत 4 अगस्त को करनाल से हुई थी।

अभियान के तहत मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को टेली-लॉ, नि:शुल्क कानूनी सहायता, कानूनी अधिकारों और डिजिटल न्याय सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। मोबाइल वैन में एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और ऑडियो-वीडियो सामग्री के जरिए लोगों को कानूनी प्रावधानों एवं न्याय पाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सीएससी टेली-लॉ विभाग के स्टेट को-ऑर्डिनेटर मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला प्रबंधक नीरज  रोहिल्ला ने  बताया कि आमजन नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर टेली-लॉ सेवा का नि:शुल्क लाभ उठा सकते हैं।

Comments