डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने किसानों को जागरूक करने के लिए चलाई गई वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया।
BOL PANIPAT, 25 सितंबर। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को डीसी कैंप कार्यालय परिसर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए चलाई गई वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया।
उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि पराली जलाने से वातावरण दूषित होता है और इससे विभिन्न हानिकारक गैस भी उत्सर्जित होती हैं, जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए किसान पराली ना जलाएं।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही पराली का उचित प्रबंधन भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन कर लाभ कमाएं। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें किसान को भी सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर कृषि एवम किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक आदित्य डबास ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से चलाई गई ये वैन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली के प्रबंधन के बारे में जागरूक करेंगी।

Comments