बच्चों को फर्स्ट एड एंड होम नर्सिंग द्वारा डिमॉन्सट्रेशन के साथ दी गयी ट्रेनिंग.
BOL PANIPAT , 26 सितम्बर। जलालपुर प्रथम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को फर्स्ट एड एंड होम नर्सिंग द्वारा डिमॉन्सट्रेशन के साथ सी.पी.आर., रेस्क्यू, ट्रांसपोर्टेशन मेथड, तिकोनी पट्टी के उपयोग को विस्तृत रूप से बच्चो को समझाया गया ताकि आपदा या दुर्घटना के समय किसी अपरिचित की जान बचा सके। डॉ. हितेश शर्मा ने बताया की कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन एक जीवन रक्षक प्रणाली है इससे मृत्यु अत्यंत निकट हो तो भी उसे सीपीआर देकर बचाया जा सकता है। बच्चों में अनजान जगह,अपरिचित दुर्घटना ग्रस्त कैजुअल्टी के प्रति संवेदना का भाव उसकी प्राथमिक सहायता के लिए प्रेरणा का भाव इस प्रशिक्षण से पैदा होगा। एंबुलेंस से अस्पताल तक दुर्घटना के तुरंत बाद विक्टिम को भेज दिया जाए तो उसकी जान बचाने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। पीड़ितों का हौसला बढ़ता है। चोट से संघर्ष करने की क्षमता पैदा हो जाती है। इस अवसर पर कमल बोहरा, विकास, पवन खुराना, आकाश, ज्योति, तनु, सिमरन आदि मौजूद रहे।

Comments