Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत ने  विश्व न्याय दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 जुलाई। माननीय न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व मनीषा बतरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के मार्गदर्शन, आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत ने न्यायिक परिसर में विश्व अन्तराष्ट्रीय न्याय दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया । इस प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग का योगदान रहा। इस आयोजन में विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इस प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाई।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से पैनल अधिवक्ता सौरव जग्गा ने प्रदर्शनी में आये हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण , हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया। इस प्रदर्शनी के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों को समझाया  इसका मुख्य उद्देश्य पीडि़तों को उनके अधिकारों के लिए बढ़ावा देना है साथ ही गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के लिए दुनिया भर के लोगों को एकजुट करने और आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है यह लोगों को कई गंभीर अपराधों से बचाने के लिए चेतावनी देता है।

Comments