Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 28, 2023 Tags: , , , , ,

– गुरू, संगीतकार व शिष्यों को प्रतिमाह मिलेगी 7500, 3750 व 1500 छात्रवृति
– डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी जानकारी

BOL PANIPAT , 28 सितंबर। उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से महानिदेशक कलां एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना 2023-24 के तहत लुप्त होती विभिन्न विद्याओं जैसे शास्त्रीय एवं लोक संगीत, मार्शल आर्ट, लोक थियेटर एवं दृश्य कला इत्यादि विधा के गुरुओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला को शास्त्रीय एवं लोक संगीत, मार्शल आर्ट, लोक थियेटर एवं दृश्य कला इत्यादि विधा में निपुण एवं पारंगत प्रशिक्षकों की प्रशिक्षण देने के लिए आवश्यकता है। आवेदन करने के लिए आयु 50 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा संबंधित क्षेत्र में 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरु, संगीतकार व शिष्यों को क्रमश: 7500 रुपए, 3750 रुपए व 1500 रुपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी प्रदान जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त विद्याओं में पारंगत प्रशिक्षक अपना आवेदन नाम, पता एवं दूरभाष नंबर सहित अन्य विवरण महानिदेशक कलां एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, एससीओ नंबर-29, सेक्टर 7-सी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ भेज सकते हैं ताकि उनका विवरण उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला को भिजवाया जा सके।

Comments