एक अक्टूबर को रोटरी क्लब द्वारा लगाया जायेगा स्वास्थ्य जांच शिविर.
–प्रधान रोटेरियन रवि दिलोरी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
BOL PANIPAT : एक अक्टूबर को रोटरी क्लब लगवाने जा रहा है स्वास्थ्य जांच शिविर, दिल्ली से आएंगे सभी प्रसिद्ध डॉक्टर, कैंसर पीड़ित मरीज भी करवा सकेंगे जाँच।
रोटरी क्लब पानीपत द्वारा आज रोटरी कार्यालय मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता रोटरी के प्रधान रोटेरियन रवि दिलोरी व सचिव अरुण पसरीचा ने प्रेसवार्ता की अध्यक्षता की. प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रधान रोटेरियन रवि दिलोरी ने बताया कि 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी वर्ग के लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महंगा इलाज व जांच के चलते गरीब व मध्यम वर्ग के लोग बीमार होने के बावजूद अपना मेडिकल टेस्ट व इलाज करवाने में असमर्थ हो जाते है व पैसे की तंगी के कारण न तो अपने टेस्ट करवा पाते हैं और न ही समय पर अपना इलाज करवा पाते हैं इस कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ जाती है और वे अपनी दिनचर्या के कार्य करने में असमर्थ हो जाते हैं।इस प्रकार उनके परिवार के साथ-साथ देश व समाज के निर्माण में उनकी भूमिका बीमार होने के कारण सीमित हो जाती है।
वही इस प्रोजेक्ट के चेयरमेन डॉ सुधीर सुद ने कहा की इस कैंप मे हृदय रोग विशेषज्ञ, पाचन तंत्र रोग की जांच, कैंसर की जाँच, ब्लड शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन माप, ईसीजी, एक्सरे, पीएफटी , व अन्य बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम पानीपत मे पहुंचेगी।इस कैंप में आने वाले सभी मरीजों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी
डॉ केवल वर्मा ने बताया कि समाज मे जागरूकता फैलाना ही रोटरी का मुख्य लक्ष्य है। यह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आर्य सेवा सदन मॉडल टाउन, नजदीक सनातन धर्म मंदिर मे किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया, पार्षद लोकेश नांगरू, उद्योगपति विनोद खंडेलवाल व आर्य सेवा सदन के अध्यक्ष शशि चड्डा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रोटरी प्रधान रवि दिलोरी, सेक्रेटरी, अरुण पसरिचा प्रोजेक्ट चेयरमैन, डॉ सुधीर सूद, रोटेरियन रमेश बजाज, रोटेरियन जसबीर कपूर, रोटेरियन केवल वर्मा, रोटेरियन कमल रामदेव, रोटेरियन सचिन डावर, रोटेरियन रचित जग्गा, रोटेरियन वरुण दुआ, रोटेरियन राजिंदर खुराना, रोटेरियन मनीष गर्ग विशेष तौर पर मौजूद रहे

Comments