Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


रेलवे रोड व टोल प्लाजा पर आमजम को साइबर क्राइम व इससे बचने की जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2023 Tags: , , , , ,

-साइबर अपराध होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत.

BOL PANIPAT : 06 अक्तूबर 2023, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में व एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह के निर्देशानुसार जनसाधारण को साइबर क्राइम से बचाने व जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन अलग अलग स्थान पर लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व बचाव बारे जानकारी देकर जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना साइबर क्राइम की टीम ने रेलवे रोड व जीटी रोड टोल प्लाजा पर लोगों को साइबर क्राइम व इससे बचने की जानकारी देकर जागरूक किया।

पी/एसआई अजय ने जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट लोगों के जीवन में जितना बड़ा बदलाव लेकर आया है उतना ही खतरा बढ़ा दिया है। इंटरनेट के जरिए साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना कर उसके बैंक खातों को साफ कर रहे हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। जिला पुलिस भी समय-समय पर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें साइबर अपराधी लोगों की प्रतिष्ठा एवं वित्त व व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं और समय के साथ साइबर अपराधी साइबर क्राइम करने के तरीके बदलते रहते हैं। इन अवैध गतिविधियों के लिए डिवाइस का प्रयोग करते हैं। इनके बारे में आमजन में जागरुकता लाना अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं। बैंक किसी प्रकार की जानकारी आपसे नही मागंता जागरुकता ही बचाव है।

Comments