अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार.
दो अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद
BOL PANIPAT : 5 सितम्बर 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल (आईपीएस) के आदेशानुसार प्रदेश में अवैध हथियार व मादक पदार्थो की तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध घंघो में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन(आईपीएस) के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए जिला पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान छोटू राम चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म को एक युवक बलजीत नगर नाके की ओर से छोटू राम चौक की तरफ आएगा। आरोपी युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने छोटूराम चौक पर नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बलजीत नगर नाके की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने के प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्टल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्टल को खोलकर जांच की एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान बंसीलाल पुत्र गोवर्धन निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी से खुलासा हुआ उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। वर्ष 2019 में यूपी के शामली में एक अज्ञात राह चलते युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस 5 हजार रुपए में खरीदा था। आरोपी अवैध देसी पिस्तौल को घर ले आया और साथ लेकर चलने लगा। बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी बंसीलाल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया इसी प्रकार सीआईए थ्री की एक दूसरी टीम ने काला आम्ब रोड पर आरोपी अमृत पुत्र सुनील निवासी खुरगान शामली यूपी को एक अवैध देशी पिस्टल 315 बोर सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 1 साल पहले सहारनपुर में एक अज्ञात युवक से 2500 रुपए में खरीदा था। आरोपी अवैध देसी पिस्तौल को घर ले आया और दोस्तों में रोब दिखाने के लिए साथ लेकर चलने लगा। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी अमृत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments