Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


15 को निकाली जाएगी महाराजा अग्रसेन जी की विशाल शोभा यात्रा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रथम मीटिंग कर 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा मनाने ऐलान कर दिया है जिसमें 15 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर से बंजारों के बीच होती हुई अमर भवन चौक से सनौली रोड के रास्ते महाराजा अग्रसेन चौक पर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा के दौरान भारत का सबसे बड़ा जिया बैंड शामिल होगा। अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के 18 युवक एवं युवतियां सफेद घोड़े पर यात्रा की अगुवाई करेंगे । जिसमें पंजाब के मशहूर ढोल साथ ही भगवान शिव का स्वरुप,भगवान श्री राम एवं माता सीता जी का स्वरूप वही लगभग 10 फूट के हनुमान जी, भगवान खाटू श्याम जी की स्वरूप, अग्रवाल समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी जी का स्वरूप, अंत में महाराजा अग्रसेन जी का स्वरूप यात्रा में शामिल होगा। वहीं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के साथियों ने बताया कि यात्रा में आने वाले सभी साथियों को भगवान की पगड़ी बांधी जाएगी जिससे सनातन धर्म की पहचान होगी। इस यात्रा में लगभग 5 हजार के करीब अग्रवाल साथी एवं पानीपत की 36 बिरादरी के साथी गण पहुंचेंगे जिससे यात्रा द्वारा भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। संस्था के साथी ने बताया कि देश की आजादी के बाद 2022 में महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पहली बार महाराजा अग्रसेन जी की यात्रा निकाली गई थी जिसमें हजारों की संख्या में साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं महाराजा अग्रसेन जी द्वारा चलाई गई नीति ₹1 रुपया एक ईंट का संदेश पूरे समाज द्वारा दिया गया था।

Comments