अंतर महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आई.बी स्नातकोत्तर कॉलेज की शीला को मिला तृतीय स्थान ।
BOL PANIPAT : छोटूराम आर्य महाविद्यालय में 11 अक्टूबर को अंतर महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बहुत से महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें आई.बी स्नातकोत्तर कॉलेज की सुजाता (एम.ए) व शीला (बी.ए तृतीय) ने भाग लिया। महाविद्यालय की छात्रा शीला ने तृतीय स्थान हासिल किया । इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय – सुशासन था। शीला की इस उपलब्धि पर आई.बी स्नातकोत्तर कॉलेज के प्राचार्य और राजनीति विभाग की प्रमुख डॉ किरण मदान जी ने शीला को बधाई दी ।प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अच्छे शासन की आधारशिला बताया। वहीं राजनीति विभाग की प्रमुख डॉ किरण मदान ने विद्यार्थियों को ऐसी अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, इससे सरकार भी सजग रहती है। कॉलेज निरंतर रूप से ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेता रहता है।

Comments