Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


कनसेन्टरिक्स कॉरपोरेशन की तरफ से वर्चुअल माध्यम से एक प्री प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 16, 2023 Tags: , , , , ,

महाविद्यालय के 102 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया |

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2023 , जीटी रोड स्थित आई.बी (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत में करियर एवं प्लेसमेंट इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कनसेन्टरिक्स कॉरपोरेशन की तरफ से वर्चुअल माध्यम से एक प्री प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया | यह प्री प्लेसमेंट ड्राइव स्नातक के सभी संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई | इस प्री प्लेसमेंट ड्राइव में बी.ए, बी.कॉम, बी.एस.सी, एम.ए, एम.कॉम, एम.एस.सी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | इस ड्राइव में महाविद्यालय के 102 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया |
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के प्रतियोगिता के युग में विद्यार्थियों को उनके अनुसार नौकरी नहीं मिलती और कंपनियों को योग्य कर्मचारी नहीं मिल पाते, इस गैप को भरने के लिए कॉलेज में ऐसी प्लेसमेंट ड्राइवज करवाई जाती है |
करियर एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि हम अपने कॉलेज के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं | हमारी पूरी टीम की यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को डिग्री पूरी होने के साथ-साथ रोजगार भी दिलाया जा सके ताकि वह अपनी और अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को भलीभांति निभा सके | विद्यार्थियों को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी सीमित दायरों से बाहर निकल कर मेहनत करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए | इस प्रीप्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में डॉ.निधि, प्रो. निशा, प्रो. रुचिका बत्रा, प्रो. पूजा डुडेजा व प्रो. लीना एवं मेधा फाउंडेशन के मिस्टर पियूष की अहम भूमिका रही |

Comments