एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में यूथ पीस फाउंडेशन संस्था द्वारा कॉलेज एनएसएस यूनिट्स के स्वयंसेवकों को राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए किया गया प्रेरित
– जब लोग स्वयं शांति की स्थिति में होंगे तभी इस दुनिया में शांति स्थापित होगी: प्रेम रावत
BOL PANIPAT , 14 अक्टूबर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में यूथ पीस फाउंडेशन संस्था द्वारा कॉलेज एनएसएस इकाईयों के स्वयंसेवकों को विश्व शांति और मानवता का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में डेढ़ सौ देशों में अपना शांति संदेश पहुंचाने वाले विख्यात शांति दूत, लेखक और ओजस्वी वक्ता प्रेम रावत द्वारा दिए गए शांति संदेशों तथा विश्व में मानव कल्याण के उनके प्रयासों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई । कार्यक्रम में यूथ पीस फाउंडेशन संस्था द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों को अपनी मानसिक शांति और शक्ति बढ़ाकर अपने जीवन तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, एनएसएस अधिकारी डॉ संतोष कुमारी, प्रो जुगमती. प्रो प्रीती महला ने की । इस अवसर पर लगभग 100 एनएसएस और यूथ पीस फाउंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया । विदित रहे कि प्रेम रावत ने एक समय में एक व्यक्ति के लिए शांति का अपना अनूठा संदेश दुनिया के सामने लाकर हर व्यक्ति की शांति की आवश्यक आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । शांति के बारे में उनकी समझ को शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है । यह व्यावहारिक और मूर्त दोनों है । अपने जीवन में उन्होंने महसूस किया कि शांति संभव है और इसे महसूस करने की आवश्यकता है । एक बार जब लोग स्वयं शांति में होंगे तभी इस दुनिया में शांति स्थापित होगी ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि नवयुवक व नवयुवतियां ही देश के भविष्य हैं और उनके लिए बहुत जरूरी है कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें ताकि वह अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों को बढ़ा कर खुद को और अपने परिवार को सशक्त बना सकें । उन्होनें आशा व्यक्त की कि इस तरह के शांति संदेशों को सुनने, समझने और अपने जीवन में उतारने से हम सभी सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि समाज का भी कल्याण कर सकते हैं ।
डॉ संतोष कुमारी एनएसएस अधिकारी ने स्वयंसेवकों को शांत व प्रसन्न मन रखते हुए अपने जीवन को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया । यूथ पीस फाउंडेशन संस्था से आए हुए स्वयंसेवकों ने भविष्य में भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने एवं उनको एक उत्कृष्ट जीवन जीने की कला सीखने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का अपना दायित्व निभाने का संकल्प दोहराया ।

Comments