Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


नए सत्र हेतु हवन करा बच्चों को दिया आशीर्वाद

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 4, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल पानीपत में हवन का आयोजन कर नए स्तर का शुभारंभ किया गया I  हवन का आरंभ विद्यालय के प्रांगण में 8:30 बजे सुबह विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, संचालक मधु अग्रवाल, बलराम शर्मा, अभिभावक गण शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी गण ने बड़े उत्साह और मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति दी I पंडित जी ने बच्चों को शिक्षाप्रद लघु कथा सुनाकर विषय में मेहनती कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया I

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की I अभिभावकों ने विद्यालय के प्रांगण में बच्चों को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया

Comments