पीआरपीसी के सतर्कता विभाग ने आईटीआई पानीपत में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए
BOL PANIPAT : 19 अक्टूबर, 2023
पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के सतर्कता विभाग ने आसपास के गांवों के सरकारी स्कूलों में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शुरू कर दिया है। इसके अनुरूप, इसने हाल ही में गांव ददलाना, सिठाना और बडौली के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में तथा डीपीएस पानीपत रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता पर चार अलग – अलग कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।
उक्त कार्यक्रमों की श्रखला मे गौतम प्रिय, महाप्रबंधक (सतर्कता) के नेतृत्व में टीम विजिलेंस ने 19 अक्टूबर, 2023 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह जो 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक मनाया जाना है के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता का कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पानीपत में आयोजन किया गया । ये सभी कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय “Say No to Corruption; Commit To The Nation”/“भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” पर आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के आरंभ में, गौतम प्रिय, महाप्रबंधक (सतर्कता) ने आईटीआई के लगभग 500 छात्रों एवं छात्राओं और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान, मोहम्मद अरशद हुसैन, डीजीएम (सतर्कता) ने छात्रों को सतर्कता जागरूकता के महत्व और हमारे दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार से लड़ने के बारे में संबोधित किया, ताकि हम सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर सकें।

कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना था ताकि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक भारतीय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका और कर्तव्य को समझ सकें। छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और स्किट और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से उपरोक्त विषय पर उचित संदेश दिया।
आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य किशन कुमार और गौतम प्रिया ने भाषण और स्किट (लघु नाटक) प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों छात्रों एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया। किशन कुमार ने सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के महत्व पर भी छात्रों को संबोधित किया और छात्रों को अपने दैनिक जीवन में अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Comments