अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टेरेसा सदन ने जीती ट्रॉफी
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें सेमीफाइनल टैगोर और टेरेसा सदन के बीच तथा राधाकृष्णन और विवेकानंद सदन के बीच हुआ।सेमीफाइनल में टेरेसा और विवेकानंद सदन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबले में टेरेसा सदन के खिलाड़ियों ने चुस्ती फुर्ती दिखाते हुए विवेकानंद टीम को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। विवेकानंद टीम के कप्तान संचित और टेरेसा टीम के कप्तान शिवांश रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है।खेलों से विद्यार्थी का बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है अत: खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी विजयी टीम के खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षिका सुमिता को बधाई दी।

Comments