विद्याथियों को आपातकाल में आग से सुरक्षा करने की दी महत्वपूर्ण जानकारियां.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूलके सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को हाली पार्क स्थित दमकल केंद्र में भ्रमण करवाया गया। वहां पर बच्चों को दमकल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अग्निशमन यंत्र को चलाने के नियम, आपातकाल में आग लग जाने पर अपनी सुरक्षा करने और ऐसे समय में आने वाली परेशानियों का संयम से समाधान निकालने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।सभी विद्यार्थी बड़े उत्साहित थे। बच्चों के साथ अध्यापिका ऋतु पहल और सुमिता भी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि विद्यालय में नवीन शिक्षा नीति के तहत समय समय पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती है क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से और व्यावहारिक ज्ञान से बच्चा जो सीखता है,वह चिरस्थाई रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी कहा भी कहा की विद्यालय में आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

Comments