विधायक भव्य बिश्नोई व निर्मल चौधरी 17 को जिले के विभिन्न गांवों में करेंगे जन संवाद कार्यक्रम
BOL PANIPAT, 16 नवम्बर। विधायक भव्य बिश्नोई व निर्मल चौधरी 17 नवंबर को जिले के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।
डीसी वीरेन्द्र दहिया ने बताया की विधायक भव्य बिश्नोई शुक्रवार को जिले के समालखा ब्लॉक के गांव बापौली से अपना जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे और बहरामपुर, पसीना कलां, पसीना खुर्द और किवाना गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसी प्रकार विधायक निर्मल चौधरी समालखा ब्लॉक के हथवाला गांव से जनसंवाद शुरू करेंगी और बिलासपुर, आटा, जौरसी खालसा, बिहौली में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी।

Comments