बंद पड़े मुर्गी फार्म से मोटर चोरी करने वाले गिरोह की पांच आरोपी महिलाए गिरफ्तार. 50 हजार रूपए बरामद.
कुड़ा बीनने के बहाने करती थी चोरी
BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव सींक में बंद पड़े मुर्गी फार्म में चोरी करने वाले गिरोह की पांच आरोपी महिलाओं को एफएफएल के नजदीक विकास नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं ने मुर्गी फार्म से एग्जॉस्ट फैन की 28 मोटरें चोरी की थी। आरोपी महिलाओं की पहचान लीला पत्नी अमरीक, रीना पत्नी लाडी, हिमाचल पत्नी भारत, सोनिया पत्नी विक्की व पाली पत्नी बलवान निवासी इद्रा कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना मतलौडा में गांव सींक निवासी भोपाल पुत्र कवरभान ने शिकायत देकर बताया था कि सींक गांव में उसने हैचरी लगा रखी है। हैचरी करीब 6 महिने से बंद है। 19 अक्तूबर को उसको सूचना मिली की पांच औरते दो/तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर हैचरी से सामान चोरी कर ले गई है। उसके जाकर देखा तो एग्जॉस्ट फैन की 28 मोटरें नही मिली। साथी ही हैचरी में रखे दो ट्रासफार्मर से क्वाईल चोरी करने के लिए छेड़छाड़ की हुई है। शिकायत पर थाना मतलौडा में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार पांचो आरोपी महिलाओं ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया वह कुड़ा बीनने का काम करती है। कुड़ा बीनने के बहाने वह बंद पड़े मुर्गी फार्म के अंदर घूसी थी। जहा से उन्होंने एग्जॉस्ट फैन की 28 मोटरें चोरी की। आरोपी महिलाओं ने चोरीशुदा मोटरें राह चलते अंज्ञात कबाड़ी को 1 लाख रूपए में बेचकर हासिल किए पैसे बराबर हिस्सों में बाट लिए थे। आरोपी महिलाओं ने कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से बचे 50 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद पांचो आरोपी महिलाओं को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments