घर से सोने, चांदी के जैवरात व नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 22 नवम्बर 2023,सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव मनाना में घर से सोने, चांदी के जैवरात व नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पानीपत बस स्टेंड के नजदीक से काबू किया। आरोपियों की पहचान मोहित व सूरज निवासी बिचपड़ी व विजय निवासी गंगेसर सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक पानीपत बस स्टेंड के नजदीक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मोहित पुत्र उमेद, सूरज पुत्र सतपाल निवासी बिचपड़ी व विजय पुत्र राजेंद्र निवासी गंगेसर सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 15 नवम्बर को गांव मनाना में एक मकान से सोने, चांदी के जैवरात व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में कृपाल निवासी मनाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना समालखा में गांव मनाना निवासी कृपाल पुत्र रामसरूप ने शिकायत देकर बताया था कि परिवार में चाची की मौत हो गई थी। वह 15 नवम्बर को घर पर ताला लगाकर पत्नी के साथ वहा पर गया था। इसी दौरान दिन के समय अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने की एक चेन, अंगूठी, मंगलशुत्र, कड़े व 5.50 लाख रूपए केश चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों दोस्त है। आरोपी विजय की बहन गांव मनाना में शादीशुदा है। 14 नवम्बर को भैया दूज के दिन तीनों आरोपी विजय की बहन के घर गांव मनाना में आए थे। तीनों आरोपियों को वापिस जाते समय गांव में एक मकान पर ताला लगा दिखाई दिया। आरोपियों ने मकान में चोरी करने की योजना बनाई। 15 नवम्बर को दोबारा से तीनों आरोपी किराये पर टैक्सी कर गांव मनाना में आए और मकान की दिवार फांदकर अंदर घुसकर छत पर बने कमरें में रखी अलमारी से सोने चांदी के जैवरात चोरी कर फरार हो गए।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी विजय को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी मोहित व सूरज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। दोनों आरोपियों से पुलिस टीम रिमांड के दौरान चोरीशुदा नकदी व सोने,चांदी के जैवरात बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments