मिट्टी उठाने वाली मशीन चोरी के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार. 23 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 13 अप्रैल 2023, गांव डिकाडला खेत में रखी मिट्टी उठाने वाली मशीन चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को बीती देर साय सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजू उर्फ राजीव पुत्र दरियासिंह निवासी संजौली पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने गत 14 मार्च को गन्नौर निवासी आरोपी बिजेंद्र पुत्र लच्छम को गन्नौर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी आरोपी राजू उर्फ राजीव पुत्र दरियासिंह निवासी संजौली पानीपत के साथ मिलकर गांव डिकाडला में खेत से मिट्टी उठाने की एक मशीन चोरी करने बारे स्वीकारा था। मशीन को आरोपी ट्रैक्टर के पिछे बांध कर चोरी कर ले गए थे। पूछताछ में आरोपी बिजेंद्र ने बताया था उन्होंने चोरीशुदा मशीन को काटकर पंजाब में 70 हजार रूपए में बेचकर पैसो को दो बराबर हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी बिजेंद्र ने उसके हिस्से में आए पैसों में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए थे। बचे 25 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग किया सोनालिका ट्रैक्टर आरोपी बिजेंद्र के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी बिजेंद्र को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपी राजू उर्फ राजीव की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी राजीव उर्फ राजू की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। बुधवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सीआईए टू की टीम ने आरोपी राजू उर्फ राजीव को गांव संजौली अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी बिजेंद्र के साथ मिलकर मशीन चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने मशीन बेचकर उसके हिस्से में आए पैसों में से 12 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 23 हजार रूपए आरोपी राजू उर्फ राजीव के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना समालखा में प्रवीन पुत्र जोगिंद्र निवासी डिकाडला ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास मिट्टी उठाने की मशीन है। मशीन को उसने खेत में खड़ा किया था। 2 मार्च की रात अज्ञात चोर मशीन को चोरी कर ले गए। प्रवीन की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments