विष्णु कॉलोनी में तुलसी विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया
BOL PANIPAT : आज वार्ड नंबर 3 तहसील कैंप की विष्णु कॉलोनी में तुलसी विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के नेता विजय जैन रहे माता तुलसी के विवाह का आयोजन सत्यम महावीर सेवा दल की तरफ से किया गया और बड़े धूमधाम से बारात निकाली गई इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि तुलसी विवाह भगवान विष्णु के भक्तों द्वारा मनाया जाता है देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह समारोह होता है

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह की अहम मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को होता है इस अवसर पर आयोजकों ने ढोल बाजे के साथ बारात निकाली व भंडारे का भी आयोजन किया और मिठाइयां बांटी ‘वर पक्ष की भूमिका अनिल मल्होत्रा व कविता मल्होत्रा और वधू पक्ष की भूमिका अमित मदान और मोनिका मदान ने निभाई इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा, रमेश मौर्य, बलदेव अरोड़ा हनुमान ,शिव कुमार , अभिषेक, संस्था के सेवादार राकेश कक्कड़, गोल्डी, लवली, मुकेश,टोनी,रोहन,विशु,नोनु, लक्की ,गगन ,अनिल, सुमन, ललिता, आशा ,अंजना, ज्योति, पूजा,गीतु,मीनू ,संजना व सैकड़ो की संख्या में भाई-बहन मौजूद रहे

Comments