श्री सत जीन्दा कल्याणा सत्संग मन्दिर के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई।
BOL PANIPAT : श्री सत जीन्दा कल्याणा सत्संग मन्दिर, सब्जी मण्डी, सनौली रोड के सदस्यों की एक जनरल मीटिंग आज मन्दिर परिसर में हुई जिसमें मंदिर के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई। प्रधान सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि कार्यक्रम दिनांक 23 से 25 जनवरी तक ब्रह्मलीन श्री 1008 महंत श्री जमनादास जी, श्री 1008 महंत हरिदास जी, श्री 1008 महन्त हेमन्तदास जी के आशीर्वाद से व महन्त श्री खुशहाल दास जी के सान्निध्य में होगा उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को ध्वजारोहण महाराज जी के करकमलों से होगा, 24 जनवरी को प्रसिद्ध भजन गायक सुश्री निकुंज कामरा जी द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी, 25 को सत्संग उपरान्त लंगर प्रसाद होगा। तीनों दिन महाराज श्री खुशहाल दास जी द्वारा प्रवचन-सत्संग का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर सोमनाथ आहुजा, शिव कुमार आहुजा, जय दयाल तनेजा, अशोक बतरा, कमल खुराना, सुरेश मलिक, सुभाष छाबड़ा, राजकुमार जौहर, अमित तनेजा, जगदीश आहुजा, दयानन्द बतरा, राजकुमार ईश पुनियानी, दीपक आहुजा, ललित आहुजा, दिनेश जौहर आदि उपस्थित थे।

Comments