महा दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT : कार्तिक मास के उपलक्ष में 1100 दीपो का प्रकाशन किया गया। ये शुभ कार्य हरे कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा से परम पूजनीय श्री भक्ति गौरव केशव गोस्वामी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमे डॉ. रजनीश शर्मा, लाइब्रेरियन, गीता विश्वविद्यालय ने विशेष योगदान दिया, इसके मुख्य संचालक राधेश्याम दास, श्यामा प्यारी देवी दासी और दास मोक्ष ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये कार्यक्रम हरिनाम से शुरू हुआ। आयोजन के दौरान लोग भक्ति भाव में खो गए। 3 घंटे तक माहौल भक्तिमय बना रहा। राधा कृष्ण की मूर्तियों के समक्ष भजन कीर्तन किया गया। आयोजन में 8 मरला , यमुना नगर, रोहतक, पंचकूला, पटियाला व अन्य क्षेत्रों से आये भक्तों सहित 1100 लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित करने से दिवाली जैसा माहौल बन गया। महादीप दान उत्सव में सभी ने धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

Comments