आर्य केंद्रीय सभा ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
BOL PANIPAT : 6 सितंबर,धर्म की रक्षा के लिए हमे सदैव तत्पर रहना चाहिए।धर्म है तो राष्ट्र है ।बिना धर्म के राष्ट्र की कल्पना नही की जा सकती ये शब्द आचार्य योगेश ने आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में मनाए जा रहे श्री कृष्ण अष्टमी जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में आर्य समाज मॉडल टाउन में बोलते हुए कही।
यज्ञ ब्रह्मा आचार्य नंद किशोर शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रों से आहुति दिलाकर यज्ञ करवाया
अनुराग बतरा व सुधा बतरा महेंद्र मनोचा परिवार ,ललित वर्मा परिवार ,देस राज आर्य मुख्य यजमान रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र मनोचा (प्रधान आर्य समाज पटेल नगर ) ने ध्वजारोहण कर के किया
सहारनपुर से आयी बहन संगीता आर्या ने ऋषि महिमा के मधुर भजन गाए आचार्य योगेश भारद्वाज जी ने समारोह में बोलते हुए कहा की योगीराज कृष्ण जी का चरित्र आज भी प्रासंगिक है।
मुख्य अतिथि के रूप में ओम लखीना (प्रसिद्ध समाजसेवी) व अर्चना लखीना जी रहे. विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजेश चुघ एवं सुनीता चुघ रहे. मंच संचालन रमेश बजाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉडल टाउन समाज के प्रधान शशि चड्ढा ने की
अपने धन्यवाद ज्ञापन में आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जन्म शताब्दी पर हरेक को एक अच्छा संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया
शारदा बरेजा शकुन्तला सिंगला छोकर अलका आहूजा चन्द्र मोहन गुलाटी ईश्वर आर्य बीरमती ज्योति कटारिया सुमेधा गुलाटी गुलशन नंदा कांता नागपाल सुमित्रा एहलावत रवि एहलावत ज्योति अरोड़ा संजीव माखीजा ईश्वर चौधरी कृष्ण खटकड़ आशा गुलाटी कमलेश लीखा आत्म आर्य अजय गर्ग आनंद निर्मल वसु भूपिन्दर व गुरदेव आदि उपस्थित रहे

Comments