सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिनदहाड़े हत्या की कड़ी निंदा की.
BOL PANIPAT : जिला राजपूत सभा पानीपत की एक अचानक हुई बैठक राजपूत भवन में हुई जिसमें श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिनदहाड़े हत्या की कड़ी निंदा हुई निर्मम हत्या के कारण देश के क्षत्रिय समाज में रोष बना हुआ है जिला भर से आए सभी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से कहा कि अपराधियों को फांसी होनी चाहिए
सभा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने कहा कि इस हत्याकांड गौर निंदा करते हैं राजनीतिक षड्यंत्र लोगों को दिखाई दे रहा है इसलिए इस हत्याकांड की जांच सीबीआई द्वारा होनी चाहिए.
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा शासन आया तो क्षत्रिय समाज के किसी नेता की हत्या हुई इस भाजपा ने हमारे कई क्षत्रिय नेताओं को निशाना बनाया भाजपा सरकार हमारे समाज को बर्बाद करने में तुली है
बैठक में जिला महामंत्री यशपाल राणा ने कहा कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच हो और दोषी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल है उनके नाम उजागर हो अगर जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो राजपूत समाज सड़कों पर आकर विरोध करेगा
बैठक के दौरान सैकड़ों लोगों में मुख्यतः एडवोकेट तेजपाल चौहान, धर्मपाल राणा, ओमकार राणा, मास्टर राम सिंह ,प्रदीप सिंह राणा,अनूप राणा,पिंटू राणा ,आशु राणा, जशवंत राणा, सचिन चौहान एडवोकेट,कुशल पाल सिंह, राकेश राणा, राजकुमार राणा ,सनी राणा, डॉ बनशी लाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, बलदेव अरोड़ा,रवि राणा, सचिन राणा,कुशल पाल राणा,श्याम सिंह राणा, सुधीर राणा,लछमन राणा, शमशेर राणा आदि मौजूद थे

Comments