Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बापौली और अतौलापुर गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 12, 2023 Tags: , , , , ,

-कार्यक्रम में लोगों ने सरकारी सेवाओं का लिया लाभ

-लोग मोदी की गारंटी में कर रहे हैं भरोसा-संजय छोक्कर

– गांव-गांव पहुंचेगी यात्रा- ऋषिपाल रावल।

BOL PANIPAT , 12 दिसंबर। भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोक्कर ने गांव बापौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी व पात्र व्यक्तियों को लाभ उपलब्ध करवा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति इन योजनाओं से सम्बन्ध रखता है, उन्हें योजना का लाभ यदि किसी कारणवश नहीं मिला है, तो उनका मौके पर ही फार्म भरवाकर उन्हें योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाना है।    
        संजय छोक्कर ने कहा कि यह विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाएगी। केंद्र व प्रदेश में मौजूदा सरकार विकास के निरंतर कार्य कर रही है। लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं।
        ऋषिपाल रावल ने गांव अतौलापुर ने आयोजित कार्यक्रम कहा कि गरीब लोगों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ यहां पर जरूर ले। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोगों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में ड्रोन का डेमो भी दिखाया गया और अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस अवसर पर बापौली मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रावल, पीतांबर रावल,रामभतेरी रावल,बीडीपीओ शक्ति सिंह, डीएफएससी आदित्य कौशिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ  परमिंद्र सिंह,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments