जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा तीसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 16 दिसम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने बरसत रोड पर पेट्रोल पंप के पास प्रकाश नगर तहसील कैंप निवासी रामू सरोज पर बर्फ तोड़ने वाले सुआ से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गांव बिचपड़ी में अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ सिंगा निवासी बिचपड़ी के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में नामजद आरोपी रामलखन निवासी पुरैना सहजानपुर यूपी हाल देशराज कॉलोनी व आदित्य निवासी बिचपड़ी को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला एक सुआ बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साथी आरोपी सौरभ उर्फ सिंगा निवासी बिचपड़ी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
थाना सेक्टर 13/17 में वकील सरोज पुत्र लखन सरोज निवासी बेला पठानपुर आजमगढ यूपी हाल प्रकाश नगर तहसील कैंप ने शिकायत देकर बताया था कि उसका भाई रामू सरोज कच्ची चाउमीन की सप्लाई का काम करता है। रामू सरोज की कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले राम नाम के लड़के के साथ कहासुनी हो गई थी। 5 अगस्त की शाम भाई रामू सरोज बाइक से चाउमीन की सप्लाई देने के लिए गया था। जब वह बरसत रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो राम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रामू सरोज की बाइक को पीछे से पकड़कर रोक लिया और बर्फ तोड़ने वाले सूआ से कमर पर वार कर दिए। रामू सरोज बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments