Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में आंगनबाड़ी वर्करों को 1098 मोबाईल किए जाएंगे वितरित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पंचकूला के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से आंगनबाड़ी वर्करों को मोबाइल वितरित करने की योजना की शुरुवात की ताकि उन्हें कम करने में आसानी हों। इसी कड़ी में पानीपत जिले में भी आंगनबाड़ी वर्करों एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी से जुड़ी ऊपर की अधिकारियेां को भी मोबाइल वितरित किये जायेंगे, इस योजना के तहत पानीपत जिले में कुल 1098 मोबाईल वितरित किये जायेंगे। सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार को सांकेतिक रूप से बापौली सीडीपीओ लक्ष्मी, इसराना सीडीपीओ पुष्पा रानी, समालखा सीडीपीओ रजनी दत्ता, सुपरवाईजर मन्जू, मोहिनी, रीना, सुशीला पूनम नानी, पंकज, व अमित को मोबाईल वितरित किए गए।

Comments