Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार के अंत्योदय के मूलमंत्र ने अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ: महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 27, 2023 Tags: , , , , , ,

-जिला सचिवालय के चक्कर काटने से बच रहा है लोगों का समय-डीसी।

-लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन।

BOL PANIPAT , 27 दिसंबर। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बुधवार को गांव पल्हेड़ी और बराना में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा में लोगों की हर समस्या का समाधान हो रहा है। इस यात्रा का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में मौजूदा प्रदेश सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार तक पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया।

      महिपाल ढांडा ने उपस्थित जन समूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।
        उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। महिपाल ढांडा ने इस मौके पर उत्कृष्ठï खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों और गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने सरपंच को अभिनन्दन पत्र भी सौंपा। सरपंच की ओर से विधायक महिपाल ढांडा और डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
        डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने गांव पल्हेड़ी में बोलते हुए कहा अब लोगों को जिला सचिवालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती, अब गांव में ही अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी समस्याओं को लिखित में ले कर आएं ताकि सरकार के संज्ञान में भी ये समस्याएं लाई जा सकें। गांव पल्हेड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को सुनने के लिए भी व्यवस्था की गई थी। विधायक महिपाल ढांडा व डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को सुना। इस मौके पर एसडीएम मंजीत कुमार, डीडीपीओ सुमित चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments