Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


काबड़ी रोड पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हरपाल ढांडा ने लिया भाग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : वार्ड  24 व 25 में काबड़ी रोड पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेता हरपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में जिस तरह से पारदर्शिता आई है उससे नौकरियों में सबका हक हुआ है। यह बदलाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच के कारण ही संभव हो पाया है।

हरपाल ढांडा ने कहा कि आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं। हिंदुस्तान को 2047 में विकसित करने का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा है उस सपने को आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों को बताने के लिए चलाई गई है। इस मौके पर हरपाल ढांडा ने भूतपूर्व सैनिकों को चद्ïदर औढाकर सम्मानित भी किया।

Comments