Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का पानीपत में आगाज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2025 Tags: , , , , , ,

-विधायक प्रमोद विज ने खो-खो एवं तलवारबाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

BOL PANIPAT , 24 सितम्बर। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाउन, में  बुधवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 के अंतर्गत खो-खो एवं तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ पानीपत शहरी विधायक विधानसभा प्रमोद विज ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, पानीपत के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर राज्य के समस्त जिलों व राई सेंटर सहित 23 टीमों के लगभग 1200 खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की।
शुभारंभ अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने खिलाडिय़ों को खेलों में अनुशासन, नशे से दूर रहने एवं जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर कोच अनुज जागलान, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी एवं कुश्ती प्रशिक्षक, सुमित गौड़, उपाधीक्षक, नरेंद्र सिंह, तलवारबाजी प्रशिक्षक, महीपाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, जगबीर सिंह, जूडो प्रशिक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज खो-खो प्रतियोगिता में केवल एक-एक मैच आयोजित करवाए गए। वहीं तलवारबाजी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए और खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

Comments