Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सिवाह बस स्टेंड के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी सौदापुर के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को सीआईए टू पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस स्टेंड के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सन्नी उर्फ गटू पुत्र मुकेश निवासी सौदापुर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शराब ठेके पर सैल्समेन का काम करता है। आरोपी अवैध हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल कुछ महीने पहले मुजफ्फरनगर यूपी में एक अज्ञात युवक से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। आरोपी सन्नी उर्फ गटू के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments