हरी नगर में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को 500 गर्म सूट 250 शाल वितरण की
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज मंगलवार हरी नगर परशुराम धर्मशाला वार्ड 26 में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को गर्म जैकेट व शाल वितरण की मुख्य अतिथि विजय जैन वशिष्ठ अतिथि मनोज शर्मा अजमेर कादियान अमित तायल ने अभियान की शुरुआत की विजय जैन ने कहा समाज सेवा संगठन ठंड के मौसम में जरूरत मंद को गर्म कपड़े व शाल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है हम सबको ऐसे संगठन का सहयोग करना चाहिए
संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज वार्ड 26 हरी नगर में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को 500 गर्म सूट 250 शाल वितरण की जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे आज जरूरत मंद बहनों व बच्चो का प्यार मिला
होटलों व हिल स्टेशन पर 31 दिसम्बर मानने का वो मजा नही जो जरूरत मंद को सहयोग कर 31 दिसंबर मानने का मजा है
और अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें बताइए हमारी कोशिश होगी जरूरत मंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान 2 जनवरी राजेंद्र जैन की फैक्ट्री चंद्र नगर 7 जनवरी जैन स्थानक अग्रवाल मण्डी 9 श्री विश्वकर्मा मंदिर हरी सिंह चोक व आगे जहां भी बन पाएगा । ये अभियान समाज सेवियों के सहयोग से समाज सेवा संगठन की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसंबर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमें दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जाएगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करेंसी लेनी पड़ती है सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जाएगा और वह वहां चलता है और गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए। और से जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरूरतमंदों के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरूरतमंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन ,कैलाश जैन,अमित जैन, सुभाष शर्मा अशोक शर्मा दीपक गोस्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Comments