Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिला योजनाकार की मिलीभगत से कृषि भूमि को नष्ट कर कटवाई जा रही है अवैध कालोनियां -स्वामी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 17, 2022 Tags: , , , ,

डीटीपी विभाग ने अवैध निर्माणों के लिए बना रखी है अपने ठेकेदारों की टीम जो कॉलोनाइजरों से हर गोदाम के हिसाब से करते हैं वसूली

BOL PANIPAT (17 अप्रैल) जिला योजनाकार विभाग और कॉलोनाइजरों की मिलीभगत से कृषि भूमि को नष्ट कर धड़ल्ले से विकसित की जा रही है अवैध कॉलोनियां यह बात जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डीटीपी विभाग ने अपने कुछ ठेकेदार चिन्हित किए हुए हैं जो बड़े-बड़े गोदामों का डीटीपी और निगम प्रशासन सहित ठेका लेने की बात कर मोटी धन वसूली करते हैं सबसे बड़ी हैरानी की बात यह होती है कि पहले डीटीपी द्वारा विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा जाता है उसके बाद इनके ठेकेदार कॉलोनाइजर से अपनी जिम्मेवारी पर ठेका लेते हैं और उसके बाद वहां पर ना तो डीटीपी तोड़फोड़ के लिए जाता और ना ही कोई जे ई उन अवैध निर्माणों को देखने के लिए जाता है बल्कि उल्टा विभाग का जे ई वहां पर खड़ा होकर अवैध निर्माणों को बनवाने का कार्य करता है

उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने कई बार जिला योजनाकार को शिकायत एवं दूरभाष पर इसकी सूचना दी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई ना करना उनकी मिलीभगत के दावों को सच साबित करता है
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डीटीपी विभाग के अंतर्गत आने वाली गोहाना रोड, असंध रोड रोड विर्क नगर के साथ ,हरी नगर ,बरसत रोड नहर के साथ जिला योजनाकार के चिन्हित ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से कृषि भूमि पर अवैध तरीके से गोदामों का निर्माण किया जा रहा है

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो यहां करनाल से भी बहुत बड़ा घोटाला निकल कर सामने आएगा उन्होंने कहा कि वह अब जिला योजनाकार कार्यालय के बाहर डीटीपी और जेई के खिलाफ अवैध कॉलोनियों के मामले में हुए घोटालों की जांच को लेकर प्रदर्शन करेंगे और शामिल भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विभाग द्वारा विकसित करवाई जा रही अवैध कॉलोनियों को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करने को लेकर प्रदर्शन करेंगे

Comments