मदद बैंक के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई.
BOL PANIPAT : राजकीय प्राथमिक पाठशाला वार्ड 10 रानी महल पानीपत में मदद बैंक के सदस्यों द्वारा सर्दी को देखते हुए 45 विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई ।जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कबीर धर्मशाला में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी चमन गुलाटी व विक्की बतरा के साथ साथ मदद बैंक के अन्य सदस्यों का शिक्षक बोधराज ने स्वागत किया। समाजसेवी चमन गुलाटी ने बताया कि उन्हें इस ठंड के मौसम में शिक्षक बोधराज ने विद्यार्थियों की जरूरत के बारे में बताया और इसी के अंतर्गत आज विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को जर्सी भेंट कर उनकी जरूरत को पूरा किया गया ।शिक्षक बोधराज ने कहा कि मदद बैंक समाजसेवा व निःस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर समाजसेवा का एक बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

समाजसेवी विक्की बतरा ने कहा कि मदद बैंक का उद्देश्य मानव सेवा है इसी उद्देश्य व भावना को लेकर सभी सदस्य कार्य कर रहे हैं। वर्ष भर हम मदद करने का प्रयास करते रहे हैं और आज इस वर्ष के अंतिम दिन व नववर्ष के आगाज पर इन विद्यार्थियों की मदद कर सच्ची खुशी मिली है। नववर्ष में भी ऐसे ही समाजसेवा जारी रहेगी।
विद्यालय कीओर से शिक्षक बोधराज ओर स्टाफ सदस्यों ने मदद बैंक को स्मृति चिन्ह भेंट कर संम्मानित किया।
इस अवसर पर वैभव बतरा(विक्की),चमन गुलाटी, सागर खुराना, जगदीश बतरा, विपिन डुमडा, भारत जुनेजा, शिक्षक बोधराज, रामनिवास, भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments