गांव शहरमालपुर और बिहौली में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
BOL PANIPAT , 1 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को समालखा खंड के गांव शहरमालपुर और बिहौली में पहुंची जहां पर शहर मालपुर गांव में भाजपा के चुलकाना मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा और बिहोली गांव में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिंदल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए संकल्प शपथ दिलवाई।

चुलकाना मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा ने गांव शहरमालपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पात्र लाभार्थियों के घर द्वार तक खुशहाली लेकर आ रही है। मौके पर ही जनसमस्याएं सुन संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिंदल ने गांव बिहोली में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों से देश व प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है। उन्होंने इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने इस मौके पर उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई।

Comments