प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर व तस्वीर बदली : महिपाल ढांडा
-हर समस्या का समाधान निश्चित, लोग भरोसा रखें
-खर्ची व पर्ची का जमाना चला गया
-अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
BOL PANIPAT , 4 जनवरी। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डाहर गांव में आयोजित कार्यक्रम में जन संवाद के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत विश्व गुरु बन चुका होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर में तस्वीर बदल दी है। पूरी दुनिया यह देखेगी ।भारत सबसे ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनेगा। इसका समय तय किया गया है। नरेंद्र मोदी पहले ऐसे कुशल प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने समय तय करके भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की वे अंतिम व्यक्ति तक की समस्या को ले व उसका निदान करें ।उन्होंने नमो दीदी ड्रोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से यह ड्रोन किसानों के लिए लाभदायक है।
इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया कि जो समस्याएं बड़ी है उन्हें मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। उनका भी समाधान निश्चित है। इस मौके पर सरपंच मोनू नांदल ने गांव की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सामने रखा। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर लोकल कलाकारों, समाजसेवियों पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को विकसित भारत के संदर्भ में संकल्प शपथ भी दिलाई। इस मौके पर बीडीपीओ विवेक कुमार तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना इंचार्ज बलराज, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, सीडीपीओ पुष्पा, सरपंच, मोनू नांदल, एक्शन इरिगेशन प्रदीप कृषि विभाग के उपनिदेशक आदित्य डबास के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments