एडॉप्शन एजेंसी के पंजीकरण के लिए करें आवेदन।
BOL PANIPAT , 25 जुलाई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एडॉप्शन एजेंसी स्थापित की जाएगी। ये एजेंसी बच्चों को गोद लेने में सहायता प्रदान करेंगी। यह एजेन्सी गोद लेने की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस एजेंसी का कार्य गोद लेने की प्रतीक्षा कर रहे बच्चों के पालन पोषण के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि माता पिता को गोद लेने की प्रक्रिया कानून तरीके से करनी है।
उन्होंने बताया कि जिले में एजेंसी की मौजूदगी से न केवल बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी। बल्कि समग्र बाल कल्याण सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। एक विशेष एडॉप्शन एजेंसी की स्थापना अनाथ एवं आत्म समर्पण करने वाले बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
उन्होंने बताया कि जिले में बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संस्थानों से विशेष एडॉप्शन एजेंसी के रूप में पंजीकरण होने के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक संस्थाएं अपनी संस्था को जेजेएक्ट में पंजीकृत करवा कर विशेष दत्तक करवा कर एजेन्सी खोल सकते है।
उन्होंने बताया कि संस्था को एडॉप्शन एजेंसी के रूप में पंजीकरण करवाने के लिए संस्था के दस्तावेज जिला बाल कल्याण संरक्षण कार्यालय कमरा नम्बर 407 जिला सचिवालय में जमा करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01802641574 व 7206060053 पर सम्पर्क कर सकते है।

Comments