Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


महर्षि कश्यप राजकीय बहुकनीकी संस्थान जाटल में किया गया उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जनवरी। महर्षि कश्यप राजकीय बहुकनीकी संस्थान जाटल में मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बलबीर सिंह निर्देशक व मीना धीमान एमएसएमई. करनाल ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों कों सूक्षम लघु और मध्यम मंत्रालय के द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों कों अवगत कराया।
       अग्रणी बैंक प्रबंधक तुला राम ने उद्योग को शुरू करने हेतु बैंकों  द्वारा स्टार्टअप  करने के लिए वित्तीय ऋण व अनुदान संबंधी जानकारी प्रदान की। एमएसएमई पानीपत सुमित के द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में फोटोन पैकेट एनर्जी के संस्थापक विकास आनंद ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया।
इस अवसर पर इस संस्था के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल और टी. पी.ओ अधिकारी जसबीर सिंह व अन्य सदस्य विवेक कुमार सिंह, संदीप कुमार मौर्या, वतन, वसीम, योगिता, सुनीता, वीरेंद्र यादव और विकास विलवास उपस्थित रहे।

Comments