Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिले के जिन गांवों में लिंग अनुपात की स्थिति कमजोर है वहां प्रशासन शिद्दत पूर्वक  करेगा कार्य: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2025 Tags: , , , , ,

-स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग समन्वय बनाकर करें इस अभियान में कार्य

-दोषी पाए जाने वाले लोगों पर होगी फिर दर्ज

-ग्राम पंचायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का करेंगी सहयोग

BOL PANIPAT , 30 जून। जिला टास्क फोर्स (पीएनडीटी एमटीपी) की बैठक सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में जिन गांवों में लिंग अनुपात की स्थिति कमजोर है। उन गांव पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। विभाग को उन गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी करनी होगी व लड़कियों की संख्या उस गांव में कम क्यों है इसके कारणों को गंभीरता से तलाशना होगा।
  उपायुक्त ने बताया कि पुलिस विभाग को भी इस अभियान में रुचि लेनी होगी व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी जो लोग लिंग अनुपात को लेकर गलत रास्ता अपनाए हुए हैं। ग्राम पंचायत को भी इस कार्य को लेकर के चौकसी बरतनी है। जो लोग इस घिनौने अपराध को अंजाम देते हैं इसको लेकर सूचना देने वालों को सरकार की तरफ से 1 लाख का इनाम दिया जाता है व प्रशासन भी सहयोग देता है।
  उपायुक्त ने सभी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वो लिंगानुपात बढ़ाने के इस कार्य में विभाग का सहयोग करें।  उपायुक्त ने जिले के उन 30 गांवो पर ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने उनके सामने आ रही समस्याओं को भी उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करें इस में पीछे न हटे व किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते।
  इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय पाल मलिक ने बताया कि पीएनडीटी एमटीपी की 4 रेड की गई जिसमें 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुल 102 औचक निरीक्षण किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि इसको लेकर कुछ गांव को ग्रीन, येलो और रेड जोन चिन्हित किए गए हैं रेड जोन में स्पेशल एक्टिविटी लिंग अनुपात बढ़ाने को लेकर की जा रही है। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, डीडीपीओ राजेश शर्मा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments