Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की जिले में बुधवार से होगी भव्य शुरूआत: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 8, 2023 Tags: , , , , ,

-कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत में 75 वृक्ष लगाए जाएंगे

-गांवों में शहीदों की याद में एक मुट्ठी  मिट्टी में पंचप्राण लेते हुए उनके नाम का शिलाफलक लगाया जाएगा

-तिरंगे के रंग में रंगे हुए कलश में अमृत सरोवर या तालाब की मिट्टी होगी

BOL PANIPAT , 8 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के संदर्भ में उपायुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय सभागार में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में उत्सव और भव्यता के साथ आयोजित किया जाना है। अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित कर लें। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम में एक शिलापट्ट लगाया जायेगा। जिस पर उस ग्राम पंचायत के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध में शहीदों के नाम अंकित होंगे। देश के शहीदों को वंदन करते हुए पंच प्रण लेंगे।
   उपायुक्त ने बताया कि तिरंगे के रंग में रंगे हुए कलश में अमृत सरोवर या तालाब की मिट्टी होगी जिसकी भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। खण्ड एवं विकास पंचायत कार्यालय से कलशों को एकत्र कर मिटटी के कलशों को दिल्ली में कत्र्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में बेहतर सुसज्जित बैंड बाजे तिरंगे ध्वज के साथ वाहन से रवानगी की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत में 75 वृक्ष लगाए जाएंगे।
   उपायुक्त ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में जल सेना, वायु सेना और थल सेना के अमर शहीदों की याद में एक मुट्ठी मिट्टी में पंचप्राण लेते हुए उनके नाम का शिलापट्ट लगाया जाएगा।
   उपायुक्त ने अधिकाररियों से कार्यक्रम में अधिक लोगों को जोडऩे का आहवान करते हुए सभी खंड एव विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यक्रमों को लेकर जिन विभागों को जो दायित्व दिए गए हैं वे उसके अनुसार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जनभागीदारी करने वाले समस्त लोग मुट्ठी में मिट्टी लेकर पंच प्राण की शपथ लेंगे तथा सामूहिक सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इस मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, नगराधीश राजेश सोनी ,एसडीएम समालखा अमित कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता के अलावा सभी खंडों के खंड एव विकास पंचात अधिकारी मौजूद रहे।

Comments