फैक्टरी में कटिंग का ठेका लेने के लिए भाई ने दोस्त के साथ मिलकर करवाया था सगें भाई पर गंभीर हमला.
-सीआईए वन पुलिस टीम ने वारदात का पटाक्षेप करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार.
-आरोपियों ने हमला कर पीड़ित के 14 दांत तोड़े थे.
BOL PANIPAT : 09 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव रसलापुर में स्थित द्वारिका फैक्टरी के गेट पर बीते वर्ष सितम्बर माह में ठेकेदार दानिश निवासी रसलापुर को गंभीर चोट मारने की वारदात का सोमवार को पटाक्षेप करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित का सगा भाई नूरद्दीन व मामलें में शिकायतकर्ता मुस्तकीम वारदात के मास्टर माइंड निकले। दोनों आरोपियों ने मिलकर अपने चार अन्य साथी आरोपियों से दानिस पर हमला करवाया था।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना बापौली में मुस्तकीम पुत्र शमशाद निवासी रसलापुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह और उसके मामा का लड़का दानिश पुत्र नसीबूद्दीन निवासी रसलापुर गांव के पास स्थित द्वारिका फैक्टरी में काम करते है। फैक्टरी में बापौली निवासी पिंटू पुत्र श्यामलाल चौकीदार लगा हुआ है। कुछ दिन पहले उन दोनों की पिंटू चौकीदार के साथ लकहासुनी हो गई थी। 29 सितम्बर 2023 को देर शाम करीब 9:30 बजे वह और दानिश काम पूरा होने पर घर जाने के लिए फैक्टरी से बाहर निकले तो मुख्य गेट के पास पिंटू चौकीदार अपने साथ चार/पांच लड़कों को लेकर खड़ा मिला। सभी लड़कों के हाथ में डंडे थे। पिंटू ने धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर उन दोनों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। उसने भागकर घर वालों को फोन किया। घर वाले वहा पहुचें तो सभी आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजन उन दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गये। जहा पर डॉक्टरों ने उसको मरहम पट्टी कर घर भेज दिया व दानिश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कल्पना चावला मेडिकल करनाल के लिए रेफर कर दिया। वहा से बाद में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। दानिश का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस ने पिंटू चौकीदार से पूछताछ करने के साथ ही मामलें की जांच की तो उसकी संलिप्तता नही पाई गई।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने मामले की जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौपी थी। सीआईए वन पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए शक के आधार पर सोमवार को मामलें के शिकायतकर्ता मुस्तकीम से पूछताछ की तो उसने दानिस के सगें भाई नूरद्दीन के कहने पर अपने साले रियाज निवासी जौरासी रोड समालखा से दानिश पर हमला करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी नूरद्दीन को रसलापुर अड्डे से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी नूरद्दीन ने पुलिस को बताया वह और उसका भाई दानिश फैक्टरी में कटिंग का ठेका लेते है। दानिस ने द्वारका फैक्टरी में कटिंग का ठेका ले रखा था। दानिस से ठेका छुड़वाकर वह खुद ठेका लेना चाहता था। इसके लिए उसने मुस्तकीम को ज्यादा कमीशन देने का लालच देकर अपने सगें भाई दानिस पर हमला करने के तैयार किया। मुस्तकीम ने इसके लिए आगे अपने साले रियाज निवासी जौरासी रोड समालखा से संपर्क किया। रियाज ने अपने दोस्त नवनीत निवासी उग्राखेड़ी, अंकित निवासी विद्यानंद कॉलोनी व अमन निवासी उग्राखेड़ी के साथ मिलकर दानिश पर हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी मुस्तकीम ने मनगढ़त कहानी बनाकर स्वयं थाना बापौली में शिकायत देकर फैक्टरी के चौकीदार पिंटू के खिलाफ हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया ताकि पुलिस को उन दोनों पर शक ना हो।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रियाज, नवनीत, अंकित व अमन को उग्राखेड़ी अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व तीन डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी मुस्तकीम, नूरद्दीन, रियाज, अंकित व अमन को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी नवनीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी नवनीत से वारदात में शामिल इसके अन्य साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments