Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


फायरिंग व पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने के दूसरे आरोपी को हनुमानगढ़ की नोहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मई : देसराज कॉलोनी में डीआरएम स्कूल के पास ऑफिस के बाहर फायरिंग व पर्ची फेंककर 10 लाख की रंगदारी मांगने के दूसरे आरोपी को वीरवार को सीआईए थ्री की टीम राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान भादरा हाल खचवान हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सुनील उर्फ डलिया के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी बसाना रोहतक निवासी सोहन उर्फ सोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ डलिया को शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में आर्म्स एक्ट, मारपीट, डकैती व गिरोहबंदी की वारदातों के 5 मामले दर्ज है। आरोपी डकैती के मामले में राजस्थान की नोहर जेल में बंद था।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सोहन उर्फ सोनू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौद बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी सोहन उर्फ सोनू ने पूछताछ में पुलिस को बताया था देसराज कॉलोनी निवासी विदेश (कनाडा) गए दीपक के कहने पर उसने अपने साथी आरोपी सुनील उर्फ डलिया के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। दीपक ने उनको बताया था कि कॉलोनी निवासी इंद्रजीत के साथ उसका जमीनी विवाद है। दीपक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बातचित कर उनसे दबदबा बनाने के लिए इंद्रजीत के ऑफिस के बाहर फॉयरिंग करवाई थी। इसकी एवंज में दीपक ने उसको 60 हजार रूपए देने की बात कही थी। वारदात में प्रयुक्त हथियार भी दीपक ने ही उपलब्ध कराए थे। दीपक ने कहने पर वह यूपी से अवैध हथियार लेकर आया था। मामले में हथियार सप्लायर आरोपी यूपी के अमरोह जिले के कुरैशी मोहल्ला निवासी साहिल उर्फ नेता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में देसराज कॉलोनी निवासी इंद्रजीत उर्फ सोहना पुत्र बलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 31 दिसंबर 2025 को वह वधावाराम कॉलोनी स्थित अपने ऑफिस में था। सायं करीब 4रू45 बजे भाई हीरे ने उसके पास फोन कर बताया कि देसराज कॉलोनी के राज नगर में डीआरएम स्कूल के पास स्थित उनके ऑफिस पर किसी ने गोली चलाई है। सूचना पाकर ऑफिस पहुंचा और ताला खोलकर देखा एक कागज पड़ा मिला। पत्र के माध्यम से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई है। इसमें अपने आप को नीरज बवाना गैंग के सदस्य होना बताया है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो लड़के दफ्तर के पास खड़े होकर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे है। थाना तहसील कैंप में इंद्रजीत उर्फ सोहना की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply