Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मोटरसाईकिल छीनने के आरोप मे एक को किया काबु व बरामद की छीनी हुई मोटरसाईकिल ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, मोटरसाईकिल छीनने के आरोप मे एक को किया काबु व बरामद की छीनी हुई मोटरसाईकिल । आरोपी की पहचान कासिम पुत्र शोकिन निवासी गाँव जम्बा जिला पानीपत के रुप मे हुई ।

थाना सैक्टर 29 औधौगिक प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया की शुक्रवार को थाना सैक्टर 29 औधौगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान चोटाला रोड के पास मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विग्ध किस्म का युवक फ्लौरा चौक पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने दिनांक 31-03-2022 को बीबीएम कट जीटी रोड पानीपत के पास से एक व्यक्ति से मोटरसाईकिल छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । पकड़े गए आरोपित की पहचान कासिम पुत्र शोकिन निवासी गाँव जम्बा जिला पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि मोटरसाईकिल छीनने की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 29 औधोगिक पानीपत में सुनील कुमार पुत्र सम्पत लाल R/O H NO 957 NHBC SEC I1 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है । आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपित के कब्जे से छीनी गई उक्त बाईक बरामद की गई । आरोपी कासिम को माननीय न्यायालय में पेश जेल मे भेजा गया ।

दिनांक 31-03-2022 को शिकायतकर्ता सुनील कुमार पुत्र सम्पत लाल R/O H NO 957 NHBC SEC I1 पानीपत ने शिकायत दे बताया कि आज मै अपने बेटे अमित की MOTORCYCLE NO HR33D8515 FZ को लेकर रीफाइनरी पानीपत से चौटाला रोड पर जा रहा था समय कररीब 3.30 PM जब मै BBMB के सामने पहंचा तो मुझे BATHROOM का PRESER हो गया। मैने BBMB के MAIN GATE के सामने थोडा आगे अपनी MOTORCYCLE सडके किनारे रोकी और मै पेशाब करने लग गया। उसी समय दो लडके पानीपत के तरफ से एक MOTORCYCLE पर आये और मेरी मोटरसाईकिल को पकडने लगे मेने उनको रोकने की कोशीश कि परन्तु वे दोनो लडके मेरे MOTORCYCLE छीनकर भाग गया मे उनकी MOTORCYCLE का NO NOT नही कर सका दोनो लडको की उम्र 20 YEAR के आस पास थी।

Comments