अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 8 आरोपी गिरफ्तार. 119 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 15 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की टीमों ने रविवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध शराब सहित 8 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 119 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की हरिनगर सब्जी मंडी में खाली प्लाट में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू कर कब्जे से 2 बोतल, 44 अध्धे व 40 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान भोल निवासी नौली कन्नौज यूपी हाल किरायेदार गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने कृष्णा गार्डन गली में आरोपी सोनू निवासी वीर्वज कॉलोनी को 56 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने गांव बबैल अड्डे पर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी ब्रज मोहन निवासी पलटुपुर इलाहबाद यूपी को 32 पव्वे, 9 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना चांदनी बाग पुलिस की दूसरी टीम ने उझा रोड पर गैस एजेंसी के पास दुकान के बाहर अवैध रूप् से शराब बेच रहे आरोपी अशोक निवासी सैनी कॉलोनी को 10 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने गांव खुखराना अड्डा पर खोखे के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी विकास निवासी सौंधापुर को 9 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना किला पुलिस की टीम ने सैठी चौक के नजदीक गली में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी आकाश निवासी सैठी चौक को 6 बोतल व 8 अध्धे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने देशराज कॉलोनी में घाटी वाली गली में बंद दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी नीरज निवासी देशराज कॉलोनी को 9 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस की टीम ने गांव राक्सेहडा से यमुना बांध वाले कच्चे रास्ते पर आरोपी सोनू निवासी राक्सेहडा को 17 बोतल अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments