कार से 6 पेटी अवैध शराब बरामद. तस्कर को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 16 मार्च 2022, शराब तस्करो पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी, कार से 6 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार। थाना तहसील केंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने मंगलवार साय जट्टू चौक पर कार सवार शराब तस्कर को 6 पेटी देशी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव पुत्र राजकुमार निवासी जट्टू चौक पानीपत के रूप में हुई। कार व बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी गौरव के खिलाफ थाना तहसील केंप में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ कि वह शार्ट कट तरिके से पैसे कमाने के लिए शराब की अवैध तस्करी कर रहा था। आरोपी गौरव को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि थाना तहसील केंप पुलिस की एक टीम मंगलवार साय गश्त के दौरान फतेहपुरी चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गौरव पुत्र राजकुमार निवासी जट्टू चौक पानीपत स्लेटी रंग की कार में अवैध शराब रखकर इन्द्रा कॉलोनी में तस्करी करने के लिए जाएगा, अगर मौड पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद सामने से स्लेटी रंग की कार आई तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कार को रूकवाकर तलाशी ली तो 6 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर कार चालक आरोपी गौरव कुछ भी पेश नही कर सका।

Comments