नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 27 अगस्त। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनसी टीम की बड़ी कार्रवाई. चौथे नंबर के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार. इससे पहले मुकदमा में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशा तस्कर की पहचान नदीम पुत्र इनाम उर्फ बुल्ला वासी गांव गढी बेसिक जिला पानीपत के रूप में हुई है
आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहा से माननीय अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

एएनसी सेल इंचार्ज एसआई सुभाष ने बतलाया कि एएनसी सेल टीम बराये गश्त पड़ताल गांव गढी बेसिक अडडा पर मौजूद थी मुखबर खास ने सूचना दी की उस्मान उर्फ अफसर अली वासी नीयर रानी महल काबुली बाग कॉलोनी कुटानी रोड पानीपत हाल बबैल रोड मनमोहन नगर पानीपत पत्थरगढ रोड टी प्वाइंट मोटर साइकिल स्पलेंडर काला पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना गांव जलालपुर द्वितीय से गांव पत्थरगढ रोड टी प्वाइंट पर पहुंचा तो मुखबर खास के बताए पहनावे अनुसार एक लड़का सुपर स्पलेंडर बाइक काला के पास खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबराया और अपनी मोटर साइकिल छोड़कर तेज तेज कदमों से गांव पत्थरगढ की तरफ चलने लगा जिसको काबू करके नामपता पूछा तो अपना नाम पता उस्मान पुत्र अफसर अली वासी नीयर रानी महल काबुली बाग कुटानी रोड पानीपत हाल बबैल रोड मनमोहन नगर पानीपत बतलाया। उस्मान पुत्र अफसर अली द्वारा पहनी पेंट जींस जेब से एक पोलोथीन पैकिंग वाली को खोलकर चेक किया तो हेरोइन वजन 9.38 ग्राम पाई गई। उस्मान पुत्र अफसर अली ने भी पदार्थ को हेरोइन बतलाया। जो आरोपी उस्मान पुत्र अफसर अली ने अपने कब्जा में बिना किसी लाईसेंस व परमिट के नशीला पदार्थ रखकर एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया है। जिसके खिलाफ थाना सनौली में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments